छत्तीसगढ़

बीजापुर में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, अकेला देख दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

बीजापुर

छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में आदिवासी छात्रा से दुष्‍कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बीजापुर में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, यह घटना बीजापुर से 15 किमी दूर नैमेड के साप्ताहिक बाजार से कुछ दूरी की है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। इस घटना में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है और आरोपितों की पतासाजी में जुट गई है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

बीजापुर में आदिवासी महिला के साथ दिनदहाड़े गैंग रेप
जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर के नैमेड साप्ताहिक बाजार की है। नैमेड थाना प्रभारी जयलाल सलाम ने बताया, सोमवार को गदामल्ली की एक आदिवासी महिला नैमेड साप्ताहिक बाजार आई थी। महिला दोपहर 3 से 4 बजे के बीच जब बाजार से करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों की तरफ शौच के लिए गई थी। उसी दौरान तीन बदमाशों ने महिला को अकेला देखकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दुष्कर्मी वहां से वे फरार हो गये।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद सभी आरोपित फरार
टीआई सलाम ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 376 के तहत एफआइआर दर्ज लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों की पतासाजी के लिए पुलिस जुट गई है। पीड़ित आदिवासी महिला को मेडिकल जांच के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply