छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष का ईलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक की लहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद 15 अक्टूबर की रात निधन हो गया। उन्हें अंचल में उन्हें  “बनवारी भैया” के तौर पर जाना और पहचाना जाता था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही कोरबा सहित प्रदेश के भापता और नेताओं में शोक व्याप्त है।

See also  गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष रहे बनवारी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध और एक सिद्धांतवादी भाजपा नेता थे। छत्तीसगढ़ राज्य गठित होने के बाद वह राज्य के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा उन्होंने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहने से पूर्व साडा के अध्यक्ष पद पर रहकर उन्होने शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई थी।

See also  4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल – डीजल के दाम, रायपुर में 104 रुपये के पार, और हो सकता है महंगा

वे पिछले एक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार बालको हॉस्पिटल और कुछ दिन एक निजी अस्पताल में किया गया। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने 15 अक्टूबर बुधवार की रात अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। आज 16 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान दुरपा रोड से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होकर मोतीसागर पारा, कोरबा स्थित मुक्तिधाम जाएगी।

See also  11 पूर्व सरपंच जाएंगे जेल: SDM कोर्ट ने जारी किया आदेश, सरकारी राशि डकारने और आदेश की अनदेखी की मिली सजा

Related Articles

Leave a Reply