छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है. आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी. वहीं नए मुख्य सचिव की घोषणा हो सकती है. साथ ही बैठक में कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं. बता दें कि यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में हो रही है.

See also  खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई : 214 छापे में 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

छत्तीसगढ़ को आज 13वां मुख्य सचिव मिल सकता है. कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे चल रहे मनोज पिंगुआ को आज सेवानृवित्त हो रहे अमिताभ जैन के ठीक बगल में बिठाया गया है. इसे संकेत माना जा रहा है कि मनोज पिंगुआ राज्य के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं.

See also  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत, परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply