छत्तीसगढ़

रास्ता रोककर गाड़ी में बैठाने की कोशिश, छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई; CG पुलिस ने लिया एक्शन

भिलाई: छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ और पीछा करने की घटनाओं ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आरोपित की हरकतों से परेशान होकर 15 वर्षीय छात्रा को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। लंबे समय से चल रही इस प्रताड़ना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

लगातार पीछा कर करता था परेशान

मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा जब भी स्कूल या कोचिंग के लिए घर से निकलती थी, तब जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद उसका पीछा करता था। आरोप है कि वह रास्ते में छात्रा को रोककर उससे जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था और उसे लगातार परेशान करता था।

See also  पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा, पूछताछ जारी

बताया जा रहा है कि आरोपित कई दिनों से छात्रा पर दबाव बना रहा था। परिजनों के मुताबिक उसकी हरकतें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थीं और वह बार-बार छात्रा का रास्ता रोकने लगा था।

गाड़ी में बैठाने की भी कर चुका कोशिश

परिजनों का कहना है कि आरोपित कई बार छात्रा का रास्ता रोककर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश भी कर चुका था। इन घटनाओं के कारण छात्रा काफी भयभीत हो गई और मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। डर और तनाव के कारण आखिरकार उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया।

See also  जनगणना कार्य के दौरान मारपीट, दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर देने का लगाया आरोप…

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जब परिजनों को पूरी घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply