छत्तीसगढ़

तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा

रायपुर। सूदखोर तोमर भाइयों को गिरफ्तार करवाने वालों को रायपुर पुलिस इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस ने इसके लिए ₹5000 इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों का बेधड़क होकर घूमना समाज के लिए खतरनाक है। वो भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। जिसके लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है। दोनों आरोपी 21 दिन से फरार है, पुलिस को उनकी तलाश है।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

यह घोषणा रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने की है। पुलिस की 2 से 3 टीमें भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों आरोपियों ने अपना फोन भी बंद करके रखा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण एक्ट के तहत एक्शन लिया है।

See also  अवैध रेत खनन के खिलाफ सड़क पर बैठे विधायक, कार्रवाई के बाद खत्म किया धरना, टास्क फोर्स ने 5 हाईवा पर की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

Related Articles

Leave a Reply