छत्तीसगढ़

खड़े ट्रेलर में लगी भीषण आग: जलते ट्रेलर की सीट पर सो रहा था मासूम, 3 साल के अनमोल की जलकर मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग दर्दनाक और हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। एक ओर रतनपुर में ट्रेलर में लगी आग ने 3 साल के मासूम की जान ले ली, वहीं दूसरी ओर बेटी की शादी के लिए ट्रक चालक पिता द्वारा 25 टन चावल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

खड़े ट्रेलर में लगी आग, मासूम की मौत
रतनपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में देर रात आग लग गई। आग लगने के समय ट्रेलर के इंजन की सीट पर 3 साल का मासूम अनमोल यादव सो रहा था, जिसका दम घुटने और जलने से दर्दनाक निधन हो गया।

See also  आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 200 पदों पर चयन सूची घोषित

मृतक बालक का पिता ट्रेलर का ड्राइवर है। हादसे के वक्त वह ट्रेलर से बाहर था, जबकि उसका बेटा अनमोल भीतर सो रहा था। आग लगने का पता चलते ही लोगों ने बुझाने की कोशिश की, मगर तब तक देर हो चुकी थी।

ट्रेलर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग भड़की होगी।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच जारी
रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply