कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में नशेड़ी कार चालक ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 2 गंभीर

कोरबा। जिले में एक कार सवार ने 5 लोगों को रौंद दिया, इनमें 3 की मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना 3 जुलाई की रात बुधवारी चौक में हुई। 19 साल का युवक नशे में कार चला रहा था, उसने स्पीड में बाइक सवार को करीब 150 मीटर तक घसीटा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

हादसे का CCTV भी सामने आया है। आरोपी ने पहले आईटीआई चौक में 2 लोगों को टक्कर मारी फिर भी वह नहीं रुका और आगे बढ़ते गया, फिर एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए चौक पर बाइक सवार को रौंदते हुए रुका। बताया जा रहा है उसका एक हाथ फ्रैक्चर था।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

नशे में धुत कार ड्राइवर राहुल यादव ने स्विफ्ट कार (CG12 BE2806) से पहले आईटीआई चौक के पास एक टीवीएस चैम्प और यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद राहुल ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। फिर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उसने बाइक को करीब 100-150 मीटर तक घसीटा। हादसे में तीन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

See also  छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने जानकारी दी कि, हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, बाकी 3 को बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया था। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, बाकी 2 की हालत अभी भी गंभीर है।

मृतकों के नाम

  1. पूर्व सरपंच का बेटा, रवि कवर (35 साल) डूमरडीही गांव, CSEB सीनियर सिक्योरिटी में कार्यरत था।
  2. पथरीपारा के रहने वाले मोहम्मद इसराइल (75 साल)
  3. आईटीआई के रहने वाले छोटे लाल साहनी (21 साल)
See also  भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply