रायपुर

राजधानी में चली गोली, मचा हड़कंप

रायपुर

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. शहर के VIP करिज्मा अपार्टमेंट में गोली चली है. गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित VIP करिज्मा अपार्टमेंट में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली चलने की आज से इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि करिज्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में गोली चली है. पुलिस फ्लैट में पहुंचकर बारीकी से जांच कर पूछताछ करने में जुटी हुई है.

See also  पति से रात में हुआ था विवाद, तालाब में कूदकर महिला ने दी जान

पुलिस के मुताबिक, VIP करिज्मा अपार्टमेंट के पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है. इसमें किसी को चोट नहीं आई है. जिस फ्लैट में गोली चली है वह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करता हैं. घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. यह बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फ़ायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फायर है, अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply