छत्तीसगढ़

जशपुर जिले में बड़ा हादसा : कुनकुरी जा रही यात्री बस पलटी, 6 यात्रियों की मौके पर मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है।

See also  कोरबा : कचरे के ढेर से फैली आग, तीन दुकानें जलकर खाक

जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई।

See also  BJP विधायक हुए ठगी के शिकार : ठगों ने खुद को बड़े नेता का PA बताकर ऐंठे पैसे, FIR दर्ज

वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply