छत्तीसगढ़रायगढ़

कांग्रेसी नेता कार शोरूम में लगी आग : 15 कारें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान, इरादतन बदमाशी की आशंका

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगरी निकाय चुनाव से पहले कांग्रेसी नेता की दुकान में आग लग गई। आग लगने से 15 कारें जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रड की टीम पहुंची। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार की देर रात नगर पंचायत लैलूंगा के युवा कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा की कोतबा रोड में स्थित सिन्हा मोटर्स में आग लग गई। आग लगने से 15 कारें जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रड की टीम पहुंची और आग बुझाने में लग गए। कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाने की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं। 

See also  मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन:कला और पत्रकारिता जगत में शोक, आकाशवाणी में उद्घोषक रहे, कई नाटक भी लिखे

Related Articles

Leave a Reply