छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

करोड़ों की ज्वेलरी लूट में इस्तेमाल हुई चोरी की कार, पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना पुलिस को अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अमलीपाली से चोरी हुई इक्को कार को बरामद करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी दुष्यंत, निवासी अमलीपाली की इक्को कार क्रमांक CG 13 N 0999 को 16-17 फरवरी की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर लिया था। थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

See also  छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें – सीएम विष्णुदेव साय

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि चोरी की यही कार बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध में उपयोग की गई थी। आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स में सोना-चांदी और नगदी की करोड़ों की लूट को अंजाम दिया था।

वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने अंबिकापुर से एक मोटरसाइकिल और अमलीपाली से इक्को कार चोरी की थी। घटना के बाद वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें बिलासपुर पुलिस ने जप्त किया।

See also  शहरों में LPG संकट : ग्रामीण गैस वितरकों के पास पर्याप्त स्टाक मौजूद, कोई अफरा-तफरी नहीं

बिलासपुर पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में घेराबंदी कर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। तकनीकी जांच में इंजन और चेसिस नंबर का मिलान हुआ, जिसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply