बिलासपुर

दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार: युवक-युवती के बीच तीन साल से थी दोस्ती, युवती ने शादी करने कहा रो अपनी बीवी को नहीं छोड़ सकता आया जवाब

बिलासपुर

युवती से रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले की 32 वर्षीय युवती बिलासपुर में प्राइवेट जॉब करती है। वह तोरवा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। तीन साल पहले उसकी पहचान सिविल लाइन क्षेत्र के अग्रसेन चौक स्थित साकेत ऐनक्लेव निवासी जीतू कुमार सिंह से हुई। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। इस दौरान उनके बीच प्यार हो गया।

युवक-युवती के बीच तीन साल से दोस्ती थी। इसी दौरान उसने युवती से प्यार करने और शादी करने का वादा किया। चार माह तक वह युवती से दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने उसे बताया कि उसकी शादी हो गई है और वह अपनी बीवी को नहीं छोड़ सकता। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक से उसकी दोस्ती थी। करीब साल भर पहले उसने शादी करने का वादा किया था। वह उसकी बातों में आ गई। अप्रैल महीने में जीतू उसके रूम मिलने आया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और वह अपनी बीवी को छोड़ नहीं सकता।

See also  एक बार फिर ट्रेन इंजन के दो पहिए पटरी से नीचे उतरे, 2 घंटे की मशुक्कत के बाद पहियों को पटरी पर वापस चढ़ाया....जांच के आदेश

TI फैजूल शाह ने बताया कि युवती ने बताया कि युवक ने उससे शादी करने का झांसा देकर रेप किया है। प्यार में धोखा खाने के बाद युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जीतू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply