छत्तीसगढ़

नशीले कफ सिरप और कैप्सूल के साथ 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

राजनांदगांव

जिले में गुरुवार को भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप और कैप्सूल के साथ 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि जिले में लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। गुरुवार को सोमनी पुलिस को सूचना मिली कि नागपुर की ओर से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार से प्रतिबंधित दवाओं का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद नाकेबंदी कर सोमनी के पास संदिग्ध कार को रुकवाया गया।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में छिपाकर रखे गए कार्टन्स से 118 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कोरेक्स कफ सिरप और 120 नशीली कैप्सूल बरामद की गई। कार सवार 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिल्ली के पहाड़गंज के पास एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाईयां लाई जा रही थीं।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

आरोपियों ने कहा कि वे ये दवाईयां खुद के इस्तेमाल के लिए ला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल (23 वर्ष), शेख कासिम (24 वर्ष), समीर खोकर (23 वर्ष) और सज्जाद बेग (19 वर्ष) शामिल हैं। चारों आरोपी दुर्ग के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply