छत्तीसगढ़

विदा होकर ससुराल लौट रही दुल्हन प्रेमी संग भागी, बिलासपुर का मामला

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, पत्नी बीच रास्ते छोड़कर भाग गई. पीड़ित पति ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है. पीड़ित अंकित महिलांगे की महज 20 दिन पहले शादी हुई थी.

शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई. वहां से अपनी पत्नी को विदा करवा कर अपने घर ला रहा था कि बीच रास्ते में उसे तीन युवकों ने घेर कर हमला कर दिया. अंकित जब तक खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी बाइक से उतरकर हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई.

युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा. जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

See also  गर्मी से छत्तीसगढ़ में तीसरी मौत : यातायात पुलिस के आरक्षक को हीट वेव से आया हार्ट अटैक, गई जान

Related Articles

Leave a Reply