छत्तीसगढ़

12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी, तीन अंक कम आने पर लगाई फांसी

जगदलपुर

कल सोमवार को जारी हुए सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन के नतीजों के बाद जगदलपुर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जारी नतीजों में छात्रा पूरक आ गई थी। जिससे वह काफी तनाव में थी और उसने अपनी चुनरी से पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

See also  अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीया छात्रा हर्षिता सोनी बारहवीं कामर्स की छात्रा थी। कल जारी नतीजों में वह एक विषय में तीन नंबर से पूरक आ गई थी। पूरक आने के बाद वह तनाव में थी और खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब छात्रा बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दिया। पर कोई आवाज नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो देखा कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी। परिजन छात्रा को फंदे से उतर कर अस्पताल लेकर गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

सूचना पर पहुंची बोधघाट पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्रा एक विषय में तीन नंबरों से पूरक आ गई थी। जिसके चलते वह तनाव में थी और कमरे में अपने चुनरी से फंदा बना पंखे से लटक गई। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

See also  छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए कितनी मिलेगा कुशल-अकुशल श्रमिक को मासिक वेतन

Related Articles

Leave a Reply