कोरबाछत्तीसगढ़

तिरंगे झंडे का अपमान : एसपी की गाड़ी में उल्टा लगा था तिरंगा

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत आज 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की तैयारी का जायजा लेने कोरबा जिले के सीडल ग्राउंड पहुंचे थे, जहां एसपी की गाड़ी में सामने तिरंगा उल्टा लगा हुआ था. यह देश के झंडे का अपमान है.

See also  पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

अब सवाल उठ रहे क्या अधिकारी और पुलिसकर्मी देश के झंडे का सम्मान नहीं करते हैं? क्या यह झंडा सिर्फ तिरंगा यात्रा तक ही सीमित है? यह एक गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए. इस घटना ने देश के नागरिकों को आश्चर्यचकित कर दिया है और लोगों में काफी आक्रोश है.

See also  श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 700 सीटें आरक्षित, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

Related Articles

Leave a Reply