छत्तीसगढ़

सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर हुई मौत

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है.

See also  नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है.

See also  सावधान: मुफ्त बिजली का सपना पड़ न जाए महंगा! सोलर पैनल लगाने के बाद भी आया 21 हजार का बिल

Related Articles

Leave a Reply