देश

बेटे को जिस सांप ने काटा, उसके पीछे पड़ गया पिता…फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति सांप के पॉलिथीन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने सांप को डॉक्टर को दिखाते हुए बताया कि इसने बेटे को हाथ पर काट लिया है। चिकित्सक ये देखकर हैरान रह गए। चिकित्सक ने तत्काल ही उसके बेटे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। उसका उपचार चल रहा है।

सोते समय सांप ने काटा
कालिंदी विहार में एक किशोर जब अपने घर पर सो रहा था, तभी सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। ये दृश्य जब पिता ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सांप वहां से भागने लगा, तो पिता उसके पीछे पड़ गया। उसने सांप को पकड़ा और एक पॉलिथीन में बंद कर लिया। इसके बाद वो तत्काल ही बेटे और उस सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।

See also  बहराइच हिंसा पर एक्शन की तैयारी में CM योगी, अधिकारियों की बुलाई बैठक, आगजनी के बाद भारी फोर्स तैनात

चिकित्सक रह गए हैरान
ये व्यक्ति जब सांप को पॉलिथीन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सक हैरान रह गए। उसने चिकित्सक को पूरी घटना बताई। किशोर के हाथ पर सांप के काटने का निशान था। इस वजह से किशोर को तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके अरोरा ने बताया कि किशोर सहित सांप के काटने पर दो मरीज भर्ती हुए हैं। दोनों मरीजों को 24 घंटे निगरानी में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply