छत्तीसगढ़

कर्मचारी चयन मंडल का कैलेंडर जारी : शिक्षक पात्रता परीक्षा 26 सितंबर को, टेट 3 अक्टूबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम व्यापम) ने 2027 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इनमें प्रवेश परीक्षाओं से लेकर टेट व सेट की तारीखें भी शामिल हैं। विशेष बात यह है कि प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां भौ जारी कर दी गई हैं। इससे विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र समय-सारिणी बनाकर पहले से ही तैयारी कर सकेंगे।

गौरतलब है कि, यूपीएससी की तर्ज पर कर्मचारी चयन मंडल ने वार्षिक कैलेंडर जारी करने की प्रथा प्रारंभकी है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम परिवर्तित होकर कर्मचारी चयन मंडल होने के पश्चात यह पहली बार है जब वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। कैलेंडर से स्पष्ट है कि कर्मचारी चयन मंडल विभिन्न विभागों में रिक्त पदों में भर्ती के अलावा प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। 

आकस्मिक मांग के लिए तिथि आरक्षित
कर्मचारी चयन मंडल ने तीन तिथियां आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखी हैं। इन तीन तिथियों में 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर शामिल है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षाओं का वार्षिक शेड्यूल जारी किए जाने के बाद यदि किसी विभाग द्वारा परीक्षा आयोजित करने आकस्मिक आवेदन प्राप्त होता है तो इन तिथियों में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। व्यापम ने विस्तृत कैलेंडर अपने आधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिया है।

जानिए… कब कौन से परीक्षा

  • 10 जनवरी – समूह 2 के अंतर्गत उप समूह 2 की परीक्षा
  • 14 मार्च – समूह एक की परीक्षा
  • 4 अप्रैल – समूह 6 के अंतर्गत उप समूह 2 की परीक्षा
  • 18 अप्रैल – समूह 3 के अंतर्गत उप समूह 3 की परीक्षा
  • 2 मई – पीपीटी व प्रीबीएड
  • 9 मई- पीईटी व प्री एमएससी नर्सिंग
  • 23 मई – पीपीएचटी व प्री पोस्ट बेसिक नर्सिंग
  • 30 मई – प्री डीएलएड
  • 6 जून – प्री एमसीए व प्री बीएससी नर्सिंग
  • 13 जून – पीएटी / पीवीपीटी
  • 11 जुलाई – समूह 2 के अंतर्गत उप समूह 3
  • 25 जुलाई – समूह 5 29 अगस्त – समूह 6 के अंतर्गत उप समूह एक
  • 19 सितंबर – आरक्षित
  • 26 सितंबर – टी.ई.टी.
  • 3 अक्टूबर – सेट
  • 17 अक्टूबर – समूह 2 के अंतर्गत उप समूह एक
  • 21 नवंबर – समूह 7
  • 28 नवंबर – आरक्षित
  • 12 दिसंबर-समूह 4
  • 19 दिसंबर – आरक्षित 

Related Articles

Leave a Reply