छत्तीसगढ़

एक्शन में वक्फ बोर्ड: लंबे समय से किराया नहीं देने वालों पर कार्रवाई, मंगलवार तक नया एग्रीमेंट नहीं करने पर दुकानें होंगी सील

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बिलासपुर जिले में वक्फ संपत्तियों का लंबे समय से किराया नहीं देने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान चाटापारा मस्जिद इलाके के किराएदारों पर एक्शन किया गया है। इस संबध में पुराना किराया नहीं पटाने वालों को अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने अल्टीमेटम दिया है। जिसके तहत मंगलवार तक पुराना किराया देना होगा नहीं तो नहीं तो दुकान सील होगा।

See also  दुर्ग में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत,सात अस्पताल में भर्ती

वहीं एग्रीमेंट नहीं करने वाले दुकानों को मंगलवार को सील कर दिया जाएगा। वक्फ बोर्ड की कई दुकानें कंपनी गार्डन के सामने स्थित मस्जिद में है। वर्षों से किराया नहीं पटाने वाले दुकानदारों को पिछले बार डॉ.राज ने चेतावनी दी थी। इसी सिलसिले में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राजआज फिर बिलासपुर पहुंचे थे।

See also  बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : मां की अर्थी को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

गाइडलाइन के हिसाब से देना होगा किराया
इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. सलीम राज ने कहा- सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से देना किराया होगा। पुराना किराया चार किस्तों में पटाने के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर जिले में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी किराएदारों को नया एग्रीमेंट कराने निर्देश दिए हैं।

See also  छुट्टी से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम, CAF जवान ने खुद को मारी गोली

Related Articles

Leave a Reply