कोरबाछत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा – अधिकारी सामने आ जाए तो जूते से मारूंगा, VIDEO हो रहा वायरल

कोरबा. पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा, जिसमें वे अवैध कब्जा हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम को कह रहे कि अधिकारी सामने आए तो जूते से मारूंगा. यह मामला कोरबा विकासखंड के ग्राम कनकी का है, जहां राजस्व विभाग ने लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया है.

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

कलेक्टर जनचौपाल में कोरबा विकासखंड के कनकी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा के संबंध में शिकायत की थी. कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बरपाली को इस मामले की जमीनी स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

See also  सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

जिला प्रशासन की टीम अवैध कब्जा हटाने कनकी पहुंची. इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी मौके पर पहुंचे और वह जिला प्रशासन की टीम से बात करने के दौरान कहा, अधिकारी सामने आए तो जूते से मारूंगा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा.

देखें वायरल वीडियो –

Related Articles

Leave a Reply