छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला समेत तीन नक्सली ढेर; तलाशी अभियान जारी

रायपुर

बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में हुए इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारे गए।

See also  अमित शाह आज से तीन दिन तक रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर में करेंगे सुरक्षा हालात की समीक्षा

नक्सलियों की तलाशी जारी
पुलिस ने जानकारी दी है कि मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई। फिलहाल, इलाके में सघन गश्त और तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

See also  झोराघाट में हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग की मौत

गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान
अधिकारी के अनुसार, विनोद कर्मा, राजू पुनेम, विश्वनाथ और गुड्डु तेलम समेत 20-25 हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस और COBRA यूनिट द्वारा बेलम गुट्टा पहाड़ियों के पास एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

छह महीने की बच्ची की मौत
इस महीने की शुरुआत में बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी में एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी और उसकी मां घायल हो गई थी, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड के दो जवान भी घायल हो गए थे।

See also  अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

Related Articles

Leave a Reply