छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार वीरभद्र सिंहदेव की रेलवे पटरी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

अंबिकापुर

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के रिश्तेदार व कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का शव बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में रेलवे पट्टी किनारे मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की आशंका जता रही है।

मिली जानकारी अनुसार वीरभद्र सिंह देव अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे। और अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार रात निकले थे। उनका शव कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के कारण वीरभद्र सिंहदेव की मौत हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वीरभद्र सिंहदेव वर्तमान में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। इससे पहले वे कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। और स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव के रिश्तेदार भी थे।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply