छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज दिनांक 30 मई 2025 को रक्षित केंद्र जांजगीर में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली और अधिकारियों व जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण करते हुए टोलीवार परेड भी कराई।

निरीक्षण के दौरान एसपी पाण्डेय ने उत्कृष्ट टर्नआउट और प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित पुलिस बल को कानून व्यवस्था, सुरक्षा ड्यूटी तथा बलवा ड्रिल का अभ्यास भी कराया।

See also  सक्ती में हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत…कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

एसपी पाण्डेय ने अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अनुशासन, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।

परेड निरीक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, डीएसपी जितेंद्र खूंटे, डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर, तथा डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

See also  मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत

Related Articles

Leave a Reply