छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कछुए पर हमला : मनकादाई मंदिर तालाब में 50 किलो कछुआ घायल, अज्ञात लोगों ने मारने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाया

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से पशु क्रूरता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खोखरा स्थित मनकादाई मंदिर परिसर के तालाब में एक विशालकाय कछुए को मारने की कोशिश की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि करीब 50 किलो वजनी कछुआ तालाब किनारे विचरण कर रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। कछुए को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे तालाब से बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया।

मामले की सूचना पशु विभाग के डॉक्टर ओगरे को दी गई, लेकिन उन्होंने कछुए के इलाज से इनकार करते हुए इसे मछली विभाग का मामला बताया। विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर टालमटोल के कारण घायल कछुए को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस कछुए को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और घायल कछुए के तत्काल इलाज की मांग की है।

See also  शराब घोटाला: कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, सात दिन की रिमांड पर

Related Articles

Leave a Reply