बिलासपुर

क्लास के 2 दोस्तों ने छात्रा को धमकी देकर उसी से बनवाया उसका अश्लील विडिओ, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बिलासपुर

बिलासपुर में 13 साल की छात्रा का न्यूड VIDEO बनाकर उसके ही स्कूल के दो लड़कों ने वायरल कर दिया। दोनों लड़कों की इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे आपस में चैटिंग करने लगे। इस दौरान एक लड़के ने छात्रा से उसका न्यूड वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। इस पर छात्रा ने मना कर दिया। इस पर आरोपी लड़के ने उसे धमकी दी कि वह चैटिंग की जानकारी स्कूल में फैलाकर बदनाम कर देगा। इस पर छात्रा डर गई और उसने खुद का न्यूड वीडियो बनाया और आरोपी लड़के के मोबाइल पर भेज दिया।

See also  सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की जताई जा रही आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार छात्रा 8वीं में पढ़ती है, जबकि आरोपी स्टूडेंट्स 12वीं के छात्र हैं। लड़कों ने धमका कर छात्रा से ही उसका न्यूड वीडियो बनवाकर मांगा था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

इसके बाद आरोपी ने दूसरे लड़के को वीडियो दिखाया। उसने भी छात्रा को धमकी दी और वीडियो मंगवा लिया। आरोप है कि दोनों लड़कों ने छात्रा के न्यूड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा का न्यूड VIDEO सोशल मीडिया में वायरल होने लगा, तो उसकी सहेलियों को इसका पता चला। उन्होंने घर में अपने पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी। वहां से छात्रा के परिजनों को इसके बारे में पता चला। उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। फिलहाल दोनों आरोपी लड़के फरार हैं।

See also  सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर 1.33 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगों ने वकील को लगाया चूना

Related Articles

Leave a Reply