छत्तीसगढ़

रायपुर स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन में युवक का फंदे पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद से रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर रायपुर स्टेशन में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है

See also  बेजुबान पालतू जानवर को क्रूरतापूर्वक लाठी से पीट पीटकर उतारा मौत की घाट

Related Articles

Leave a Reply