छत्तीसगढ़

घर से चोरी लेपटॉप मोबाईल व टेबलेट के साथ 17 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर
जिले के भटगांव पुलिस ने एक चोर को 17 दिनों में पकड़ा है। चोर के पास से लैपटॉप, मोबाईल,टेबलेट बरामद किया है और चोर को गिरफ्तार किया है। 27मार्च को घर से सामानों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार न्यू माईनस भटगांव के रहने वाले अशोक तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की घर से लेपटॉप मोबाईल टेबलेट को अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया था और चोर की पताशजी की जा रही थी। मुखबिर से पता चला की भटगांव के हॉट मेट वार्ड नंबर 3 निवासी बलदेव देवांगन द्वारा सूरजपुर भटगांव वा जिला कोरिया के चिरमिरी में लैपटॉप टेबलेट व मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा लैपटॉप टेबलेट मोबाइल दोनों चोरी करना बताया गया इसकी कीमत तकरीबन 66049 रु को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

See also  CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के सामने बोले- दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा

Related Articles

Leave a Reply