छत्तीसगढ़

बेजुबान पालतू जानवर को क्रूरतापूर्वक लाठी से पीट पीटकर उतारा मौत की घाट

गौरेला पेंड्रा मरवाही : गौरेला में एक बेजुबान जानवर के साथ क्रूरतापूर्वक लाठी से पीट पीटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है….

दरअसल गौरेला के मंगली बाजार में इस घटना में सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है की एक कुत्ता जो की एक घर के चबूतरे में सोया हुआ था वहां का रहने वाला एक मोहसिन नामक युवक आया और सो रहे कुत्ते को मोटे डंडे से बेरहमी से पीट रहा है और तब तक पीटते रहा जब तक की कुत्ते की मौत नहीं हो गई…

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले पर किसी ने भी मोहसिन का विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाया। इतना ही नहीं बेरहमी से कुत्ते की पिटाई करके हत्या करने के बाद युवक वही डंडा लिए चिल्लाता और धमकाता हुआ फिरता रहा, कुछ पड़ोसियों से उसका विवाद भी हुआ और बाद में मोहल्ले के लोगों ने जब गौरेला थाने में इसकी सूचना दी तो उल्टा मोहल्ले वालों को वापस भेज दिया गया और रिपोर्ट नहीं लिखी गई

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

पुलिस ने नहीं. किया कार्यवाही

बताया जा रहा है कि युवक आए दिन मोहल्ले में इस प्रकार दहशत फैलाने का काम करता है और पूर्व में भी एक कुत्ते को मार चुका है पर पुलिस दहशत फैलाने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर संरक्षण देने का काम कर रही है…

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply