बिलासपुर

ड्रग्स केस: लंबे समय से फरार मुख्य सरगना के 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के साथ सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा निवासी निगरानी बदमाश धर्मेंद्र गेंदले (24) पिछले लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करता आ रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। उसकी मां और पत्नी नशे का सामान बेचने के आरोप में जेल में है।

See also  अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र गेंदले से सख्ती से पूछताछ की गई, तब पुलिस को नशे का सामान बेचने वाले डीलर की जानकारी मिली है। उन्होंने दावा कि कि किया पुलिस की जांच में पहली बार मध्यप्रदेश के कटनी के डीलर का नाम सामने आया है। पुलिस गोपनीयता और आरोपी के फरार होने की वजह से उसके नाम को उजागर नहीं कर रही है। शीघ्र ही पुलिस की टीम डीलर को पकड़ने के लिए कटनी जाएगी।

See also  अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी धर्मेंद्र गेंदले की जानकारी जुटा रही थी। तभी रविवार की रात खबर मिली कि वह जरहाभाठा स्थित अपने घर में आकर छिपा है। जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके साथ उसका दोस्त गौरव खांडे (19) भी मिला। पुलिस ने उनके पास से 200 कफ सिरफ बरामद किया है।

See also  अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

Related Articles

Leave a Reply