कोरबाछत्तीसगढ़

घर में मिली फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ी महिला की लाश, करोड़ों के घोटाले का आरोप

कोरबा। फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई के साइड इफेक्ट अब सामने आने लगे हैं। कंपनी से जुड़ी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव उसके घर पर ही पाया गया है। मृतका का नाम 30 वर्षीय भगवती बाई था और वो सकदुककला गांव की निवासी थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया,कि मृतका पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके कारण शायद उसकी मौत हुई होगी। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

See also  APK फाइल भेजकर मोबाइल किया हैक, फिर खाते से उड़ा दिए 9,00,000 रुपए, UP से शातिर आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मृतका ने करीब 80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। मगर जिस तरह से इस मामले में करोड़ों का घोटाला हुआ उसका प्रभाव कहीं न कहीं महिला पर पड़ा है। इस मामले में कंपनी के दो डायरेक्टर सहित टॉप टेन में शामिल दस महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया है।

See also  जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला : हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई है उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

फ्लोरा मैक्स कंपनी शहर के मध्य सिटी मॉल में संचालित था। जहां महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाली कंपनी चल रही थी। कुछ दिन पहले ही भारी संख्या में महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ घोटाले का आरोप लगाते हुए एसपी और कलेक्टर को शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो डायरेक्ट समेत 10 टॉप 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

See also  भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर

वहीं पुलिस ने इस मामले में कंपनी को सील कर जांच कार्यवाही शुरू की है और इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी करने की बात कह रही है। फिलहाल, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply