छत्तीसगढ़

युवती के बाद युवक की मिली लाश, हॉस्टल में रहकर पीएससी की कर रहा था तैयारी

बिलासपुर. निजी हॉस्टल के बंद कमरे से युवक की लाश मिली। मृतक युवक पीएससी की तैयारी कर रहा था। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र बिलासपुर की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रही युवती की भी लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक सुरजपुर निवासी अमर प्रताप सिंह वर्तमान में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलू गुप्ता के हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। मृतक युवक को रविवार के बाद से उनके पड़ोसियों ने उन्हें नही देखा था। चिंतित आसपास रह रहे युवकों ने दरवाजे के बाहर से अमर प्रताप को काफी आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। इस पर कुछ अनहोनी की आशंका पर युवकों ने मंगलवार कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

See also  डिप्टी सीएम के भांजे की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से मौत, फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो बिस्तर में अमर प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों को भी दी है। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय अमर प्रताप सिंह शादी शुदा था, उसका एक बच्चा भी है। युवक की मौत आखिर हुई कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply