छत्तीसगढ़

जंगल के रास्ते सड़क किराने बोरे में बंद मिला एक दिन का नवजात, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में कराया दाखिल

सूरजपुर। जिले में मानवता को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु बोरे में बंद और कंबल से लपेटा मिला है.

दरअसल, ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में सड़क किनारे एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने रुक कर देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चा लड़का है, ठीक हालत में है. बच्चे को एहतियातन सूरजपुर स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.

See also  बतौली में गिरी आकाशीय बिजली : 16 पशुओं की मौत, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट का पहाड़

Related Articles

Leave a Reply