छत्तीसगढ़

नहर में बह रहा था गांजा!, एक के बाद एक 17 पैकेट किए पुलिस ने बरामद…

गरियाबंद। गांजा आपने खेतों में उगाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या गांजा बहते हुए देखा है? ऐसा ही नजारा मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में देखने को मिला, जहां गांजा से भरे पैकेट लोगों ने बहते हुए देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 गांजा से भरे पैकेट बरामद किए.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 130 से 5 किमी दूरी पर स्थित पाण्डुका थाना क्षेत्र के फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरा पैकेट बह रहा है. मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने पैकेट को बरामद किया. पैकेट में करीबन 68 किलो से अधिक गांजा होने की संभावना जताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए है.

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

जाहिर है कि पुलिस की पकड़ से बचने के लिए गांजा तस्कर नहर में पैकेट फेंक गए थे. अब तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है. नहर में गांजा से भरे पैकेट फेंके जाने की यह संभवत: पहली घटना है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह गांजा परिवहन का नया तरीका तो नहीं.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply