कोरबाछत्तीसगढ़

19 साल की युवती ने हार्पिक पीकर दी जान:प्रेमी के साथ भागकर लौटने के बाद आत्महत्या की

कोरबा के लालपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में 19 वर्षीय कीर्ति रात्रे ने प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता महेतर रात्रि ने बताया कि उनकी बेटी ललित लहरे नामक युवक के साथ भाग गई थी और वापस लौटने के बाद यह घटना हुई।

See also  छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती नहीं ? विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

घटना के दिन युवती ने अपने परिजनों को फोनकर बुलाया। इस दौरान उसने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कोरबा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे गांव के सरपंच द्वारा लिखवाया गया था। नोट लिखते समय गांव का कोटवार भी मौजूद था।

See also  हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

मृतका के परिजनों का बयान दर्ज

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग डायरी संबंधित जिले की पुलिस को भेजी जाएगी, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्रेम प्रसंग में हुई इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

See also  रास्ता रोककर गाड़ी में बैठाने की कोशिश, छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई; CG पुलिस ने लिया एक्शन

Related Articles

Leave a Reply