छत्तीसगढ़

युवती को गर्भवती कर फरार था आरोपी, दस साल बाद दुष्कर्म का अपराध दर्ज

गरियाबंद

गरियाबंद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक-युवती के बीच एक साल से प्रेम संबंध था। इस बीच युवती गर्भवती हुई तो उसे छोड़कर भाग निकला। 10 साल बाद अब गांव लौटा तो युवती शादी की बात करने पहुंच गई। युवक ने खुद को शादीशुदा बताते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में FIR दर्ज करा दी। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवभोग क्षेत्र की एक युवती का मदांगमूड़ा में रहने वाला भारत मरकाम से साल 2010 में प्रेम संबंध था। आरोप है कि इस दौरान भारत शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। साल 2011 में युवती गर्भवती हो गई। यह पता चलने पर भारत गांव छोड़कर भाग निकला। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। इस बीच युवती ने एक बच्चे को भी जन्म दिया, लेकिन साल 2013 में उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही युवती भारत के लौट आने का इंतजार कर रही थी। उसे यकीन था कि एक दिन वह जरूर लौटेगा और अपने शादी के वादे को पूरा करेगा। 10 साल बाद भारत के गांव लौटने की जानकारी उसे लगी तो वह साथ रखने और शादी करने का आग्रह लेकर भारत के घर पहुंच गई। आरोपी ने खुद को शादी शुदा बताया और युवती को वहां से भगा दिया। इसके बाद युवती मंगलवार को थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास युवती शादी का प्रस्ताव लेकर गई थी, लेकिन शादीशुदा होने के कारण उसने इनकार कर दिया। मामला काफी पुराना है। इसके चलते अभी जांच जारी है। आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

See also  बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply