छत्तीसगढ़

पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर किया हमला, मासूम सहित तीन की गई जान, दो गंभीर

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव में देर रात घरेलू विवाद के बीच एक पड़ोसी द्वारा पांच लोगों पर हमला किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना घरेलू विवाद के चलते हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पड़ोसी ने अचानक हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

See also  चैत्र नवरात्रि शुरू : पहले ही दिन शुक्ल- ब्रम्ह और सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजित मुहूर्त में होगी घट स्थापना

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP आञ्जनेय वार्ष्णेय, और ASP निमिषा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गांव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

गांव में दहशत और शोक का माहौल
झाल गांव में वारदात के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है। तीन सदस्यों की मौत और एक मासूम बच्चे की भी जान गई, वहीं दो लोग अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply