छत्तीसगढ़मानसूनरायपुर

CG BREAKING: भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अगले 3 दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और कोरबा जिले के लिए हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 3 दिनों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के 3 जिलों बलौदा बाजार, बीजापुर और सुकमा में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 14 जिलों में सामान्य बारिश और बाकी जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश कोरबा में 114 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, बिलासपुर (मस्तूरी) में 80.4, बलरामपुर (राजपुर) में 70, मुंगेली (लोरमी) में 68.5, बस्तर (भानपुरा) में 67.6 मिलीमीटर, सुकमा (दोरनापाल) में 48.2 और पेंड्रा में 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

See also  चैत्र नवरात्रि शुरू : पहले ही दिन शुक्ल- ब्रम्ह और सर्वार्थ सिद्धि योग, अभिजित मुहूर्त में होगी घट स्थापना

Related Articles

Leave a Reply