छत्तीसगढ़

NHM कर्मचारी संघ का आंदोलन स्थगित: स्वास्थ्य सचिव से चर्चा के बाद लिया गया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारी संघ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव अमित कटरिया से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान मितानिनों ने स्वास्थ्य सचिव के सामने आपनी मांगें रखी और विस्तृत रूप से चर्चा की चर्चा में स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि, मितानिनों की राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा : एक साल से लापता युवक का मिला नर कंकाल, इलाके में दहशत

मिली जानकारी के अनुसार, आरओपी में प्रशिक्षकों के लिए 16 रुपये प्रतिदिन, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर के लिए 23 रुपये प्रतिदिन और ब्लॉक समन्वयक के लिए 1875 रुपये निर्धारित किए जाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है। चूंकि पूर्व में संचालित संस्था का कार्य समाप्त हो गया है अतः मितानिनों की सुविधा के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार SHSRC का गठन किया गया है।

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

अफसरों ने मितानिनों से की चर्चा
सामान्य सभा के अध्यक्ष सचिव स्वस्थ एवम कार्यकारी समिति के अध्यक्ष आयुक्त स्वस्थ है। जिसके माध्यम से मितानिन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। आज की बैठक में संघ के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ सचिव स्वास्थ अमित कटारिया आयुक्त सह मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला और मितानिन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अजय शंकर कन्नौजे उपस्थित रहे।

See also  इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply