छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान, गांव में दहशत का माहौल

जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

ग्रामीणों ने तुरंत कुएं में झांककर बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में डूबी हुई दिखाई दी। जिसके बाद बिना देर किए ग्रामीणों ने कुएं से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्ची ने डायपर पहना हुआ था, जिसके चलते बच्ची कुएं के पानी में डूबने से बच गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

कुएं से बाहर निकालते ही मासूम को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण बच्ची की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और खुले कुओं को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply