छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में 12 घंटे से लगा जाम, जर्जर हो चुकी ब्रिटिशकालीन सड़क का आज से होगा नवीनीकरण

 कोण्डगाँव। केशकाल घाट पर एक बार फिर से जाम लगा है, जिससे यात्री बसों के साथ मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं. घाट पर बीती रात वाहन के खराब होने के बाद से जाम लगा हुआ है. आज से केशकाल घाट की सड़क का नवीनीकरण का कार्य शुरू होना है.

यह पहला मौका नहीं है जब केशकाल घाट पर जाम लगा हो. इससे पूर्व भी कई बार घाटी पर जाम लगने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ब्रिटिश शासन में बनी सड़क अब जर्जर हो चुकी है और लगातार इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है.

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

लगातार हो रही जाम को लेकर कांग्रेसी 24 सितंबर से आंदोलन की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच सड़क नवीनीकरण के एक दिन पूर्व ही कलेक्टर ने जायजा लिया था. आज से शुरू होने वाले सड़क नवीनीकरण का कार्य की वजह से बीती रात से जाम को खत्म करने में पुलिस के जवान लगे हुए हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

Related Articles

Leave a Reply