छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया उम्‍मीदवार, भाजपा के सुनील सोनी से होगा टक्‍कर

रायपुर। कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आकाश शर्मा को इस सीट से टिकट दिया है।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यहां से सिर्फ एक ही नाम का पैनल एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) को भेजा गया था। जिसमें सिर्फ आकाश शर्मा का ही नाम था। आलाकमान ने आकाश शर्मा के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस सीट पर कांग्रेस के आकाश शर्मा का मुकाबला रायपुर के पूर्व सांसद और भाजपा के प्रत्‍याशी सुनील सोनी से है।

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भाजपा डरी हुई है। यही कारण है कि अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्षदों को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है। इस बार चुनाव लड़ने वाले पार्षद भी वार्ड से लीड दिलाएं

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

Related Articles

Leave a Reply