छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पिता का कर्ज चुकाने बनाई झूठी कहानी… नदी में खोज रही थी SDRF टीम, बिलासपुर में निकला युवक

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ क्षेत्र के कमरीद गांव से लापता जिस युवक को पुलिस चार दिन से शिवनाथ नदी में गिरने की आशंका पर तलाश कर रही थी, वह सकुशल मिल गया है। युवक दिल्ली चला गया था, जिसे दिल्ली से वापस आने पर पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार चार दिन पहले लोगों को शिवनाथ नदी के पुल पर एक बाइक चालू हालत में मिली थी। बाइक के साथ एक फोन भी मिला था। जिससे लोगों को शक हुआ कि शायद युवक नदी में गिर गया होगा और डूब गया होगा। इस शक में पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम पिछले 4 दिनों से युवक की तलाश नदी में कर रही थी।

See also  फार्च्यूनर नहीं अब बुलेटप्रूफ स्कार्पियो की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री साय, बोले – कभी-कभी बंद हो जाती थी

कर्ज चुकाने के लिए रची कहानी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने खूद अपने डूबने की झूठी कहानी रची। युवक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पिता पर लाखों रुपये का कर्ज था और उसके नाम पर 40 लाख का इंश्योरेंस था। युवक ने यह साजिश रची जिससे की युवक को मृत समझकर उसके घर वालोंं को इंश्योरेंस का पैसा मिल जाए।

See also  भिलाई में बच्ची से बर्बरता : चाकलेट लेने निकली 5 साल की मासूम से अपहरण कर रेप, मुंह बांधकर जिंदा ही बोरे में भरकर फेंका

पुलिस ने ऐसे खोज निकाला

लेकिन मामला गुम हुए युवक की कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसकी तलाश की। जिसमें 20 अगस्त को इंस्टाग्राम एकाउंट से उसके सलामत होने की जानकारी मिली। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने तलाश तेज कर दी। 23 को युवक ने एक राहगीर का फोन लेकर अपने भाई को फोन किया। जिसकी जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि युवक बिलासपुर में छिपा हुआ है।

See also  फिर हड़ताल पर जा सकते हैं NHM कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से हैं आक्रोशित, प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे रणनीति

तनौद गांव का युवक कौशल श्रीवास, कमरीद गांव के पुल के पास बाइक, 1 मोबाइल और एक जूता छोड़कर चला गया था। बाइक के चालू हालत में मौके पर मिलने से पुल के नीचे शिवनाथ नदी में आशंका को लेकर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम चार दिन से खोजबीन कर रही थी। आखिरकार युवक कौशल श्रीवास बिलासपुर में मिल गया है, वह दिल्ली चला गया था और पुलिस की टीम ने युवक को पामगढ़ थाना लाया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply