छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में KCC घोटाले की आंच… FIR के बाद विधायक पर जान से मारने की धमकी का आरोप

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज़ खबर सामने आई है। बहुचर्चित KCC घोटाले में एफआईआर के बाद जैजैपुर से विधायक बालेश्वर साहू पर एक बड़ा आरोप लगा है।”

“एफआईआर के बाद विधायक ने कथित तौर पर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी है। ये आरोप खुद प्रार्थी राजकुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
राजकुमार शर्मा का साफ कहना है – अगर मुझे कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौड़ की होगी।

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

आपको बता दें कि ये एफआईआर बहुचर्चित KCC घोटाले की जांच के बाद दर्ज की गई थी, जिसमें सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और आर्थिक अनियमितताओं की बात सामने आई थी।”

हैरानी की बात ये है कि FIR दर्ज होने के बावजूद विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौड़ अब तक फरार हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।”

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

अब देखना होगा कि क्या पुलिस जल्द इन आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्याय दिला पाती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply