छत्तीसगढ़

घर के सामने हाइवा ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हो गई मौत, पुलिस जुर्म दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश कर रही

बिलासपुर

घर से पानी फेंकने के लिए बाहर निकली महिला को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पति ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश कर रही है। तखतपुर क्षेत्र के ठाकुरकापा में रहने वाले बलीराम साहू किसान हैं। मंगलवार की सुबह नौ बजे वे अपने घर में ही थे। इस दौरान उनकी पत्नी शशिबाई साहू घर का कामकाज निपटा रही थी। काम करने के बाद वे पानी फेंकने के लिए घर से बाहर निकली। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार हाइवा ने महिला को टक्कर मार दी। इस समय उनकी भतीजी अनुराधा घर के बाहर ही खड़ी थी। हादसे को देख अनुराधा ने इसकी जानकारी अपने चाचा बलीराम को दी। इस पर बलीराम घर से बाहर निकले। तब तक हाइवा का चालक वाहन समेत वहां से भाग गया था। दुर्घटना में शशिबाई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई थी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बलीराम ने इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तेज रफ्तार वाहनों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों और पुलिस से की गई है। इसके बाद भी भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं लग पाया है। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply