जांजगीर चांपा

अकलतरा: सीईओ द्वारा बिना वजह शिकायत से आक्रोशित अधिकारी ने व्हाटसअप मे निकाली भडा़स

वसुली मे असफल अधिकारी की टी एल मे शिकायत की सीईओ ने

अकलतरा

सीईओ के ग्रह-नक्षत्र कुछ ऐसे है कि वे हमेशा चर्चा का के केन्द्र मे रहते है । अभी – अभी उनके जन्मदिन के सेलीब्रेशन की चर्चा ठंडी भी न होने पायी थी कि एक नये मुद्दे पर सीईओ अकलतरा हिमांशु गुप्ता खबरनवीसो के निशाने मे आ गये है । बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत अकलतरा के व्हाटसग्रुप मे करारोपण अधिकारी सुनील कुमार राव ने व्हाटसअप मे जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है और लिखा है कि मुझे व्यक्तिगत रुप से परेशान किया जा रहा है । उन्होने अपने मैसेज मे लिखा है कि मै कुछ दिन के लिए घर चला गया तो मुझे परेशान किया जा रहा है जबकि एकाऊंट शाखा की हितेश्वरी चंद्रा और भारती दुबे आती ही नही है फिर भी उनका वेतन आहरण बकायदा हो रहा है इस तरह की अनेक नियमविरूद्ध कार्यो का ब्यौरा करारोपण अधिकारी ने व्हाट्सएप मे बताया है जिससे पता चलता है कि सीईओ हिमांशु गुप्ता उनके लिए वसुली नही कर पाने वालो के लिए जी-जान से पीछे पड़ जाते है

See also  न लालच, न घमंड… बोर्ड दे रहा था 5 करोड़, राहुल द्रविड़ ने किए साथियों के लिए 2.5 करोड़ कुर्बान

गलती चारो की शिकायत एक की

कुछ दिनो पूर्व किसी ने ग्राम पंचायतो मे चल रहे अनियमितता की शिकायत जनपद पंचायत सीईओ से की थी । इस मामले की जांच के लिए करारोपण अधिकारी सुनील कुमार , एल सिदार सहित चार सदस्यीय जांच टीम गठित की गयी । जांच अधिकारियो द्वारा जांच मे विलंब किया गया जिससे गुस्साये सीईओ हिमांशु गुप्ता ने करारोपण अधिकारी सुनील कुमार राव की शिकायत कलेक्टर द्वारा ली जा रही टी एल मीटिंग मे कर दी है । इस बात से आहत और अपमानित करारोपण अधिकारी ने व्हाटसएप मे लिखा है कि जांच मे विलंब होने पर कार्यवाही केवल मेरे विरूद्ध क्यो की गयी है बाकी तीन अधिकारियो को क्यो बख्शा जा रहा है और यह विचारणीय है कि आखिर इस मामले मे केवल सुनील राव की शिकायत क्यो ?
दूसरी बात शिकायत में विलंब का ढर्रा सुनील कुमार के बहुत पहले से होता है और पहली बार है कि चार लोगो की गलती का ठीकरा एक अधिकारी पर फोड़ा गया है ।

See also  छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर : पांच दिन पहले मानसून के बस्तर पहुंचने के आसार

इस मामले मे हमेशा की तरह जनपद पंचायत सीईओ ने शुतुर्मुर्ग की चाल अपनाते फोन नही उठाया ।

Related Articles

Leave a Reply