छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जर्जर सड़क बनी बवाल की वजह: शादी समारोह में लगा जाम, बस पर पथराव से कई यात्री घायल

जांजगीर-चांपा। से एक बड़ी खबर, जहां एक जर्जर सड़क ने शादी जैसे खुशी के माहौल को तनाव और हिंसा में बदल दिया। मामला है पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम डोंगाकोहरौद का, जहां रविवार को एक शादी समारोह के दौरान लंबा जाम लग गया और हालात इतने बिगड़ गए कि बस पर पथराव तक हो गया।

बताया जा रहा है कि गांव की सड़क लंबे समय से टूटी और संकरी है। इसी रास्ते से भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण शादी के दिन ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। बारात और मेहमानों की गाड़ियां घंटों फंसी रहीं, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

इसी दौरान जाम में फंसे वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। हालात तब और बिगड़ गए जब पामगढ़ से रायपुर जा रही एक बस लोगों के गुस्से का निशाना बन गई। भीड़ ने बस पर पत्थर बरसा दिए, जिससे कांच टूट गए और कई यात्री घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कई बार प्रशासन को चेताया था—सड़क सुधारने या भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर समय रहते ध्यान दिया जाता, तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस घटना से सबक लेकर सड़क निर्माण और यातायात व्यवस्था पर ध्यान देगा, या फिर ऐसे ही हालात दोबारा देखने को मिलेंगे।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

डोंगाकोहरौद की ये घटना सिर्फ एक गांव की समस्या नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सवाल खड़े करती है जहां चेतावनी के बावजूद कार्रवाई नहीं होती—और नतीजा, आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply