छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ब्रेकिंग: जांजगीर-चाम्पा में तीन ट्रेलर आपस मे भिड़े, टक्कर होते ही ट्रेलर में लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला

जांजगीर-चाम्पा

जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर ग्राम कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रेलर से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।
फिलहाल सड़क पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर बहाल कराया।

See also  रसोई गैस संकट के बीच रायपुर में घर में घुसकर सिलिंडर चोरी

Related Articles

Leave a Reply