छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में आचार संहिता लागू होते ही बैनर पोस्टल हटाने में जुटी नगर पालिका

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखें की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने खंभों पर सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर बैनर हटवाना शुरू कर दिया है।

See also  बेलाहीघाट पुल पर बड़ा हादसा : नीचे लटक गया ट्रैक्टर का इंजन, चालक ने कूदकर बचाई जान

नगर पालिका जांजगीर-नैला की टीम नगर पालिका के वार्डाे में सक्रिय हो चुकी हैं। नगरीय निकाय चुनाव 2025 की आदर्श आचार संहिता जारी होने के साथ ही 20 जनवरी सोमवार की शाम को जांजगीर-नैला नगर पालिका की सड़कों पर आचार संहिता का डंडा चलने लगा है। शाम को ही नगर पालिका की टीम निकल पड़ी है और दौरान नगर के दीवारों, खंभों पर लगे भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओ संभावित उम्मीदवार के बैनर पोस्टर, उतरवा दिए हैं। चुनावी माहौल के लिए लगाए गए पोस्टर बैनर, होडिंग हटाने का सिलसिला जारी है। चुनावी तारीखों का ऐलान होने से साथ ही अधिकारी आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालन कराने के लिए सड़को पर उतर गए हैं।

See also  सभी मंत्री अचानक बुलाए गए सीएम हाउस : लगने लगी फेरबदल की अटकलें, आधी रात बाद तक चली बैठक

Related Articles

Leave a Reply