देश

तो ये है बहराइच का छठा आदमखोर भेड़िया… थर्मल ड्रोन में हुआ कैद

बहराइच

यूपी के बहराइच में आतंक का पर्याय बने आदमखोर छठे भेड़िये की तस्वीर वन विभाग के थर्मल ड्रोन में कैद हुई है. जिले के थाना हरदी क्षेत्र के चहलारी इलाके में घाघरा नदी के उसी कछार में यह आदमखोर भेड़िया दिखा है, जहां पहले पांच भेड़िये पकड़े जा चुके हैं. वन विभाग की टीम ने जाल लगाया हुआ था लेकिन भेड़िया जाल से काफी दूर था. ऐसे में सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है.

मामले में जिले के डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे थर्मल ड्रोन में आदमखोर छठा भेड़िया उसी कछार इलाके में दिखा है, जहां पहले पकड़े गए पांच भेड़ियों को ट्रैक किया गया था. भेड़िया आतंक प्रभावित इलाके को तीन सेक्टर में सेक्टर बांटकर अभियान चलाया जा रहा हा.

See also  कार-बाइक खरीदने वालों के लिए नवरात्रि ऑफर, RTO में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, खुद सीएम ने किया ऐलान

हरिबक्स पुरवा से सटे चहलारी क्षेत्र में यह भेड़िया वन विभाग के थर्मल ड्रोन में दिखाई पड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं, एक और वीडियो में भागते भेड़िये नजर आ रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आखिरी बचे भेड़िये को पकड़ लिया जाएगा.

गौरतलब है कि बहराइच में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा. हाल ही में महसी तहसील के ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने इलाके में चार भेड़ियों के नए झुंड को देखा है. इस झुंड में एकमात्र बचा हुआ अल्फा भेड़िया भी शामिल है. इस भेड़िये को ‘लंगड़ा सरदार’ भी कहा जा रहा है.

ग्रामीणों की माने तो भेड़ियों का नया झुंड महसी तहसील के मंगला गांव के एक फार्म हाउस के पास देखा गया. जिस स्थान पर झुंड देखा गया वह भेड़िये के आतंक को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील सिसैया चूड़ामणि गांव से मात्र 5 किलोमीटर दूर है. हालांकि, डीएफओ अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही ये पक्का हो सकेगा कि वे आदमखोर भेड़िये ही थे.

See also  बनना था विनर, गटकता गया एक के बाद एक इडली, अचानक सांस रुकी और हो गई शख्स की मौत

डीएफओ ने कहा कि वहां पर पुरानी मांद है, भेड़िया के पग मार्क भी मिले हैं, मगर गतिविधियों से नहीं लगता उनके साथ वह आदमखोर ‘लंगड़ा सरदार’ होगा. अगर लंगड़ा भेड़िया उस ग्रुप में शामिल है और उसको पकड़ा जाता है तो बाकी के भेड़िये भी आदमखोर हो सकते हैं, क्योंकि उनमें बदला लेने की प्रवृत्ति होती है, तब स्थितियां और खराब हो सकती हैं.

मालूम हो कि बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने आतंक मचा रखा है. ये अबतक 9 लोगों को मार चुके हैं और दर्जनों को घायल कर चुके हैं. वन विभाग के मुताबिक, अब सिर्फ एक लंगड़ा भेड़िया बचा है क्योंकि बाकी के 5 पकड़ लिए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply